फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा नंदू फार्म नाले की समस्या का समाधान: अनिता

विज्ञापन
09 नंदू फॉर्म में नाले का निरीक्षण करती मेयर अनिता ममगाईं व अन्य - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मेयर अनिता ममगाईं ने नंदू फार्म स्थित नाले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नंदू फार्म नाले की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो करीब दो दशक पुरानी इस समस्या से क्षेत्रवासियों को मुक्ति मिल जाएगी। नगर निगम ने उक्त समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्षों से उक्त नाले में जलभराव क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबतों का सबब बना हुआ है। मामले का संज्ञान लेते हुए मेयर अनीता ममगाईं ने नंदू फार्म नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को जल्द ही उक्त समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व में क्षेत्रवासियों ने उक्त नाले में जलभराव के चलते आवागमन में हो रही समस्याओं को लेकर मेयर को अवगत कराया गया था। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का समाधान अधिकारियों से दूरभाष पर बात करके करा दिया । मेयर ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाली तमाम समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके लिए खासतौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजय बडोनी, महावीर चमोली, राजकुमार, उपेंद्र गोयल, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें