फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खबर छपी तो हटाया बोल्डर

Tue, 08 Apr 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर गूलर बाजार के पास हाईवे पर पड़े बोल्डर को एनएच श्रीनगर गढ़वाल की टीम ने हटा दिया है। यह बोल्डर दो साल से हाईवे के किनारे पड़ा था।अमर उजाला माई सिटी के सात अप्रैल के अंक में चारधाम यात्रा के वाहनों की रफ्तार में रोड़ा बनेगा बोल्डर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल की टीम गूलर पहुंची। बोल्डर के टुकड़े कर मलबा को हटाया गया। हाईवे से बोल्डर हटने के बाद गूलर के लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासी राकेश रयाल, मदन रयाल ने बताया कि यह बोल्डर दो साल से हाईवे पर पड़ा था। बोल्डर हटाने के लिए कई बार एनएच के अधिकारियों को कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। खबर प्रकाशित होने के बाद लोनिवि ने बोल्डर हटा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें