यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर टैंपों चालकों के साथ बैठक करते कोतवाली प्रभारी निरीक्ष
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। यदि कोई भी टैंपों और थ्री व्हीलर चालक ने सड़क के बीचोबीच किसी भी सवारी को बैठाया या उतारने का प्रयास किया तो अब उसकी खैर नहीं हैं।
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोतवाली परिसर में टेंपो, थ्री व्हीलर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोतवाली पुलिस ने यातायात के नियमों पर चर्चा कर उन्हें धरातल पर उतारने के लिए दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि कोई भी टेंपो या थ्री व्हीलर का चालक अनावश्यक रूप से नो पार्किंग में अपना वाहन खड़ा नहीं करेगा, सड़क के बीच में सवारी को उतारा या चढ़ाया नहीं जाएगा। नियमों को उल्लंघन करने वाले चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ ऋषिकेश के यहां निरस्तीकरण के लिए भेजा जाएगा।