फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत

Fri, 26 Dec 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
भानियावाला में पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी पर्व को मानते हुए नुन्नावाला, भानियावाला गुरुद्वारे में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में करीब एक हजार पैदल संगत और तीस ट्रैक्टर ट्रॉली शामिल हुई। रागी सिघो द्वारा गुरवाणी से संगत को निहाल किया गया। जगह-जगह पर इलाके की संगत द्वारा स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था की गई। पुष्प वर्षा द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात सुचारु किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान ओमकार सिंह, उप प्रधान बलदेव सिंह, गोविंद सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, कश्मीर सिंह, सुरेश सैनी, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें