बापूग्राम में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों का धरना 88वें दिन जारी रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि वह अपने हकहकूक के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदेश सरकार क्षेत्रीय लोगों की उपेक्षा कर रही है। एक ओर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में घर देने का ढिंढोरा पीटती है और दूसरी ओर करीब 70 वर्षों से बसे हुए लोगों की जमीन को हड़पने की साजिश रच रही है। यह दोहरा चरित्र अब बर्दाश्त के बाहर है। हमें स्टे नहीं चाहिए, हमें स्थायी समाधान और मालिकाना हक चाहिए। इस मौके पर जयेंद्र रमोला, दिनेश मास्टर, दिनेश व्यास, सुरेंद्र नेगी, सुभाष जाखमोला, रजनीकांत आदि मौजूद रहे।