फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा में डूब रहे किशोर को जल पुलिस ने बचाया

Sun, 13 Jul 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में स्नान के दौरान त्रिवेणीघाट पर बिहार का एक किशोर अचानक गंगा के तेज बहाव में आकर बहने लगा। किशोर को गंगा में बहता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। घाट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीम ने रेस्क्यू कर किशोर का बचा लिया। त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे बिहार के छपरा जिला के जनता बाजार निवासी तेजस (16) पुत्र कार्तिक सिंह, त्रिवेणीघाट पर स्नान करने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। किशोर को बहता देख घाट पर तैनात जल पुलिस, आपदा राहत दल 40 बीएन टीम की ओर से किशोर का रेस्क्यू किया गया। किशोर का रेस्क्यू करने के बाद उसे उसके दादा कृष्णा राम के पास सकुशल सुर्पुद कर दिया। रेस्क्यू टीम में हरीश गुसाईं, धनवीर सिंह, सुनील चौहान, विनोद सेमवाल, चैतन्य कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें