फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विवि परिसर में स्वयं सेवियों ने किया अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति, परिवार और नागरिक को एक महान भारत के निर्माण के विचार से भावनात्मक रूप से जोड़ना है। इसके तहत घर, वार्डों और गांवों से बर्तनों में मिट्टी और अनाज इकट्ठा किया जाएगा। इसका समापन 28 से 30 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में होगा।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को विवि के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि ''''मेरी माटी मेरा देश'''' सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि व्यक्तियों के लिए भारत के भविष्य से जुड़ने और इसकी महानता में योगदान देने का एक साधन है। कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवियों को पंच प्राण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डा. अशोक कुमार मैंदोला, प्रो. चतर सिंह नेगी, राधा, सोनी, माधुरी, सुषमा, पीयूष गुप्ता, रवीना, कुसुम, शुभम गुप्ता, सुजीत गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें