फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में की सफाई

Thu, 24 Sep 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। परिसर में फैली गंदगी का उचित निस्तारण कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए डाॅ. राजे नेगी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्क्रीन से बाहर निकलकर खेल के मैदानों का रुख करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से मोबाइल नहीं, मैदान चुनने की अपील की। मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बार में सचेत किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, एसपी बहुगुणा, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, विकास नेगी, अजय कुमार, संजीव कुमार, रंजन अणथ्वाल, जयकृत रावत, ज्योति शर्मा, शालिनी कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें