फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वामीनारायण सिलाई केंद्र में किया विश्वकर्मा पूजन

Thu, 17 Sep 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। निर्माण के आदि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्री स्वामीनारायण सिलाई केंद्र और रोजगार महिला प्रशिक्षण केंद्र में विश्वकर्मा पूजन और प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम के अध्यक्ष ऋषिराज सुनील भगत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वावलंबन और कौशल विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सुनील भगत ने कहा कि महिलाओं के सशक्त और आत्मनिर्भर होने से ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव है। इस अवसर पर केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित बालिकाओं और महिलाओं की सराहना की गई। उद्यान खाद्य और फल प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखंड की ओर से आयोजित अचार, चटनी और मुरब्बा प्रशिक्षण पूरा करने वाली प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान लता पटेल, सौम्या, अर्चना धीमान, काजल मिश्रा, सौरव रणाकोटी, आर. के. पोखरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें