फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विनोद रावत बने गढ़ी मयचक ग्रामसभा के कांग्रेस अध्यक्ष

Mon, 12 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। गढ़ी मयचक ग्रामसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामसभा अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा कि गई। प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद रावत के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने विनोद रावत को गढ़ी मयचक ग्रामसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया। जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान में समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। इस अवसर पर दिनेश बिष्ट, जितेंद्र रांगड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें