फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीणों ने किया विश्वजीत नेगी का स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। ग्राम गंगाभोगपुर पहुंचने पर ग्रामीणों नेभाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधानसभा 36, यमकेश्वर से जुड़े विश्वजीत सिंह नेगी के लिए स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवीन दायित्व मिलने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया।जनसंवाद के दौरान विश्वजीत सिंह नेगी ने ग्रामीणों की समस्याओं, क्षेत्र की आवश्यकताओं व विकास से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर की आवाज को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनका संकल्प है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नितिन बडोला, उपप्रधान अनिल नेगी, युवा मंगल दल अध्यक्ष संदीप रणाकोटी, शीशपाल रावत, ग्राम प्रधान गंगाभोगपुर बबीता नेगी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें