फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अवैध पार्किंग से ग्रामीण परेशान, लगता है जाम

Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एयरपोर्ट टोल बैरियर के पास से एयरपोर्ट बाउंड्री के बगल से होकर स्टेट गेस्ट हाउस जा रहे वीआईपी मार्ग पर अवैध रूप से पार्क की जाने वाली टैक्सियों से रोज जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है। जिससे इस मार्ग से एयरपोर्ट, एसडीआरएफ और मुख्य मार्ग की तरफ आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नए बनाए गए वीआईपी मार्ग पर पिछले काफी समय से बाहर की टैक्सियां अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। इन टैक्सियों का एयरपोर्ट या टैक्सी यूनियन आदि से कोई संबंध नहीं है। बताया जा रहा है कि अधिकतर टैक्सियां अवैध रूप से एयरपोर्ट की सवारियों को ले जाती हैं। इससे बिचली जौलीग्रांट, कोठारी मोहल्ला, बागी आदि गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सभासद राजेश भट्ट का आरोप है कि टैक्सियों में बैठे कुछ लोग शराब पीते हुए महिलाओं से बदतमीजी भी करते हैं। मार्ग के बगल में स्थित हेलीपैड शराबियों और स्मैक आदि नशा करने वालों का अड्डा बना हुआ है। कहा कि टोल बैरियर से कोठारी मोहल्ले की तरफ जाने वाला मार्ग पहले कच्चा था। लेकिन जब से टू लेन वीआईपी मार्ग बना है। तब से इस पर अवैध रूप से सैकड़ों टैक्सियां खड़ी रहती हैं। जिससे आए दिन यहां पर जाम को लेकर विवाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें