फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों ने कूड़े का वाहन रोका, प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला स्थित लाल बीट में सड़क की खस्ताहालत और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान स्थानीय निवासियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। लंबे समय से जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन को रोककर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने बरसात समाप्त होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया था। लेकिन, मानसून बीते लंबा समय गुजर जाने के बाद भी धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हो सका। हालात यह हैं कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण रोजाना दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदहाल सड़क का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जन प्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों की ओर से सिर्फ कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे नगर निगम के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें