फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीणों ने लगाए सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसन गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन, शासनादेश जारी होने के बाद भी नहीं बन रही सड़कI
विज्ञापन




विकासखंड डोईवाला के सन गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।



सन गांव के प्रधान हेमवंती रावत के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग पर एकत्र हुए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि शासनादेश होने के बावजूद अभी तक पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों पर काम शुरू नहीं हो पाया है। कहा कि सनगांव-नाहीकला आठ किलोमीटर नए मोटर मार्ग बनाने का शासनादेश जारी हो चुका है। इस पहाड़ी मार्ग को कटिंग कर बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन मार्ग पर अब तक कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


रानीपोखत गांव में ढिंडोली बैंड से रानीखेत तक एक किलोमीटर मार्ग भी नया बनाया जाना है। इसके साथ ही सन गांव पुल से सन गांव तक कुल चार किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण किया जाना है। अब तक इन मार्गों पर काम शुरू नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आवागन में परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं बनी तो आगामी लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अतुल पुंडीर, पुनीत रावत, सौरभ रावत, शुभम पुंडीर, राहुल, नितेश, अनुज बिष्ट, प्रेम चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें