फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 36 साल बाद सड़क की मरम्मत के लिए हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iसड़क निर्माण के बाद से नहीं हुई थी मार्ग की मरम्मतI

देहरादून एयरपोर्ट से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट-रायपुर मार्ग पर थानों में बसी कुडियाल गांव के ग्रामीणों की सड़क मरम्मतीकरण की उम्मीद 36 साल बाद जगी है। सड़क की मरम्मत के लिए वन विभाग और लोनिवि ने संयुक्त सर्वे किया है।



कुडियाल गांव को एयरपोर्ट-रायपुर से भूमिया मंदिर के पास और दूसरी तरफ थानो-भोगपुर मार्ग से जोड़ने वाली कुडियाल की सड़क को खाद्यान योजना के तहत वर्ष 1979-80 में जिला परिषद देहरादून की ओर से अर्थ वर्क (कच्ची सड़क) बनाया गया था। जिसे 1986-87 में पक्का किया गया था। तब से लेकर अब तक तीन दशक से अधिक बीत गए। लेकिन सड़क की दोबारा मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन


Iसड़क जर्जर हो चुकी है।I



सड़क की मरम्मत के लिए 2021 में ग्रामीणों ने एयरपोर्ट मार्ग के किनारे लगातार 37 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद 17 नवंबर 2021 में रानीपोखरी उत्तरा एंपोरियम हाट बाजार के लोकार्पण मौके पर सीएम धामी ने मरम्मत की घोषणा की थी। ग्रामीणों के लगातार वन और लोनिवि से पत्राचार करने और सीएम घोषणा के बाद शुक्रवार को सड़क की मरम्मत के लिए संयुक्त सर्वे का कार्य शुरू किया। ज्वाइंट सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान महेश कुडियाल, डिप्टी रेंजर सतीशचंद पोखरियाल, लोनिवि जेई राहुल कुमार सैनी, बलबीर सिंह मनवाल, मंगल सिंह मनवाल, कुमारी चंपा, सचिन असवाल आदि उपस्थित रहे।

Iखुबसूरती की चादर ओढे है कुडियाल मार्गI

थानो भूमिया मंदिर से कुडियाल जाने वाला जीर्णशीर्ण मार्ग थानों वन रेंज के साल के पेड़ों से घिरा हुआ है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। करीब डेढ़ साल पहले अमिताभ बच्चन से लेकर कई नामी फिल्मी कलाकार इस मार्ग पर फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं।

I
I

I
I

Iवन क्षेत्र में पड़ने वाले कुडियाल गांव के 800 मीटर मार्ग का ज्वाइंट सर्वे किया गया है। लैंड ट्रांसर्फर की कार्रवाई पूरे होने के बाद मार्ग को करीब 15 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। -राहुल कुमार सैनी, जेई लोनिवि
विज्ञापन

I

I-मार्ग के अभाव में ग्राम सभा का विकास नही हो पा रहा है। ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेश कुकरेती ग्राम प्रधान कुडियालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें