फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कुडियाल के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर भूमिया मंदिर से पहले कुडियाल के लिए जा रहे कच्चे मार्ग को पक्का किए जाने के संबंध में ग्रामीणों ने लोनिवि अधिकारियों से मुलाकात करते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी। एयरपोर्ट मुख्य मार्ग से लेकर प्राथमिक विद्यालय कुडियाल तक करीब 800 मीटर मुख्य मार्ग के निर्माण की घोषणा 17 नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री ने की थी। ग्रामीणों की मांग है कि केंद्र से वन मंजूरी मिलने के बावजूद अभी तक वन विभाग और लोनिवि की लापरवाही से मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल कृषाली ने कहा कि सीएम घोषणा के पांच वर्ष बीतने के बावजूद मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीस दिन के अंदर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो ग्रामीणा आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने लोनिवि को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान कुडियाल राखी सिंधवाल, गजेंद्र सिंह, सुरेश लेखवार, विवेक मनवाल, पवन मनवाल, मंगल सिंह, अजीत कठैत, बचनी देवी, नीमा खत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें