श्यामपुर। गुमानीवाला स्थित भट्टोवाला के ग्रामीणों ने विधायक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान संगीता राणा ने कहा कि अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। इस अवसर पर मानवेंद्र कंडारी, दीपक मेहरा, उप प्रधान रविंद्र रमोला, दीपा राणा, शुभांगी थलवाल, अर्चना व्यास, कुंदन रौथाण, शेखर राणा, केशव पोखरियाल, आजाद राणा आदि उपस्थित रहे।