फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिहार के मुखियाओं ने किया रानीपोखरी पंचायत का भ्रमण

Thu, 20 Aug 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिहार के चयनित 50 मुखियाओं ने एक्सपोजर विजिट के दौरान रानीपोखरी पंचायत का भ्रमण कर विकास कार्यों और आय के स्रोतों का जायजा लिया। पंचायत की व्यवस्थाओं और आय के साधनों को देखकर बिहार के मुखिया काफी प्रभावित हुए। ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को सप्ताह में दो बार लगने वाले डोईवाला के सबसे बड़े हाट बाजार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाट बाजार से पंचायत को लाखों रुपये की आय होती है। साथ ही कूड़ा प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे महिलाओं और पंचायत दोनों को आय होती है और इसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाता है। पंचायत के प्रत्येक घर का कूड़ा कार्ड बना है, जिसमें कूड़ा उठान और शुल्क का विवरण दर्ज रहता है। प्रतिनिधिमंडल को पंचायत का सामुदायिक भवन, सीएससी सेंटर और आधार कार्ड सेंटर भी दिखाया गया। सीएससी में पंचायत से जुड़े ऑनलाइन कार्य तथा आधार केंद्र में नए आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा उपलब्ध है। जेपीएस फाउंडेशन के मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि रानीपोखरी पंचायत ने आय के कई साधन विकसित किए हैं और ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।कॉडिनेटर विवेक त्यागी, तरूणा, विनोद रावत, संदीप जायसवाल, पंकज नेगी, राकेश नवानी, प्रवीण रावत, मुकेश पंत, प्रवेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें