ऋषिकेश। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। विकास खैरवाल नगर अध्यक्ष, सुमन बडगुजर, अमन कैसले व विरेंद्र भारती उपाध्यक्ष, विशांत नगर महामंत्री, आशीष बिड़ला, सावन कुमार व शिवम कुमार मंत्री तथा विशांत चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा ओमप्रकाश, शिवम डुलगच, मोहित चौधरी, वंश बड़गुजर, राजकुमार, मुकुल भारती, बिशु, आशु, मनोघ्कृष्णा आदि कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। प्रदेश महामंत्री संजय वाल्मीकि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। संवाद