फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लच्छीवाला टोल से डोईवाला तक रेंगते रहे वाहन

Mon, 11 May 2026 02:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
डोईवाला टोल प्लाजा पर वाहनों का लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
चारधाम यात्रा और वीकेंड की बढ़ी भीड़ ने रविवार को डोईवाला-भानियावाला क्षेत्र से लेकर टोल प्लाजा तक लोग जाम से जूझते नजर आए। वाहनों की अधिकता के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए।रविवार को हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण सुबह से ही यातायात का दबाव बढ़ने लगा था। दोपहर तक वाहनों की अपेक्षाकृत अधिक संख्या आने पर स्थिति बिगड़ने लगी। जिससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में यातायात को संभालने के लिए पुलिसकर्मी जूझते रहे। बढ़ते दबाव को कम करने के लिए वाहनों को थानो रोड की ओर डायवर्ट कर दिया, ताकि मुख्य हाईवे पर यातायात का दबाव कम किया जा सके। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण लोगों को दिक्कतें रहीं। बता दें कि चारधाम यात्रा, सीजन और छुट्टियां शुरू होने के कारण अगले कुछ दिनों तक यातायात की अधिकता बने रहने का अनुमान है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। रविवार को वाहनों की अधिकता के बावजूद व्यवस्थाओं को ठीक रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें