फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहन चोरी का खुलासा, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर वाहन चोर दबोचा
विज्ञापन

ऋषिकेश। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किया गया वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस ले 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। बीते 20 अगस्त को 14 बीघा निवासी चंडी प्रसाद थपलियाल वाहन चोरी के संबंध में मुनि की रेती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थपलियाल ने पुलिस को बताया था कि बंदा रोड अपना टाटा सूमो वाहन पार्क किया था। जहां से किसी ने वाहन चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। शुक्रवार को थाना मुनि की रेती क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने वाहन चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। आरोपी की पहचान राहुल रयाल (26), निवासी मौन जुड्डा, यमकेश्वर के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें