फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से सब्जियों की आवक प्रभावित, दाम चढ़े , खरीदारी घटी

Thu, 17 Sep 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सब्जियों की आवक प्रभावित, दाम चढ़े , खरीदारी घटी
विज्ञापन

ऋषिकेश। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जी के बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। खराब मौसम और खेतों में जलभराव के कारण स्थानीय किसानों की फसल प्रभावित हो रही है जबकि बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियां भी मंडियों तक देरी से पहुंच रही हैं। आवक कम होने और रास्ते में सब्जियों के खराब होने से बाजार में कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता महेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण किसानों को खेतों से सब्जियां निकालने में परेशानी हो रही है। जलभराव के चलते कई खेतों में फसल खराब हो रही है। वहीं, जो सब्जियां खेतों से निकाली जा रही हैं, उनमें से भी कुछ मंडी तक पहुंचने के दौरान खराब हो जाती हैं। इसका असर सब्जियों की कीमत पर पड़ रहा है और किसानों को मंडी में भी अपेक्षाकृत महंगे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि महंगी सब्जियों के चलते छोटी मंडियों और फुटकर बाजारों में ग्राहकों की खरीदारी भी कम हो गई है। पहले जहां ग्राहक एक किलो सब्जी खरीदते थे वहीं अब बढ़े दाम के कारण जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से दोपहर तक बाजार में ग्राहकों की संख्या भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दे रही है। वर्तमान में बाजार में गोभी 60 रुपये, धनिया 100 रुपये, तोरी 30 रुपये, शिमला मिर्च 70 रुपये, पालक 80 रुपये, नींबू 300 रुपये और अदरक 80 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें