फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पर वंशिका की नजर

Sun, 20 Apr 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट की छात्रा वंशिका भट्ट ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 21वां स्थान प्राप्त किया है। चीनी गोदाम भैरव काॅलोनी गली नंबर चार गुमानीवाला निवासी ओमप्रकाश भट्ट की पुत्री वंशिका का सपना संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करना है। उनके इस सपने को पूरा करने में उनका साथ उनकी बड़ी बहन अंशिका दे रही हैं। उनकी बड़ी बहन बीएससी की छात्रा है। वंशिका को अच्छे अंक आए, इसके लिए उन्होंने पूरी तरह अपनी बहन का साथ दिया। वंशिका ने बताया कि उन्होंने बहन के साथ और सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है। कहा कि उनके पिता ओमप्रकाश भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज जवई पौड़ी में शिक्षक हैं। मां सुषमा देवी गृहिणी हैं। वे तीन बहनें हैं। बड़ी बहन बीएससी की छात्रा है। छोटी बहन कक्षा सात में पढ़ाई कर रही है। कहा कि उनका पढ़ने का कोई समय नहीं रहता। अपने लक्ष्य के साथ पढ़ाई करती थी। बताया कि वह ठान लेती थी कि आज दिन में क्या-क्या पढ़ना है। उसके लिए चाहे उसे कितना भी समय लग जाए। सोशल मीडिया के बारे में उन्होंने बताया कि लक्ष्य यदि निर्धारित हो तो उनका ध्यान अन्य जगह केंद्रित नहीं होता है। उन्होंने अपनी इस सफलता को श्रेय अपने गुरुजनों, बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें