अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का वंदे मातरम ग्रुप ने विरोध किया है। सदस्यों ने प्रदेश सरकार और पुलिस का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
वंदेमातरम ग्रुप के सदस्य कोयलघाटी तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने देहरादून के थाना कैंट में आंदोलनकारी ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र पाल पाठी, जयेंद्र रमोला और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभवन के पास धरने देने के दौरान आंदोलनकारियों और महिलाओं के साथ पुलिस ने बर्बरता की। संवाद