फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: फैंसी ड्रेस में वंदना और नृत्य प्रतियोगिता में सनम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्री स्वामीनारायण आश्रम की ओर से संचालित सिलाई एवं रोजगार प्रशिक्षण केंद्र की बालिकाएं और महिलाओं की ओर से फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान पर वंदना देवी, दूसरे स्थान पर विमला देवी और तीसरे स्थान पर मुस्कान रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सनम, दूसरे स्थान पर परी और तीसरे स्थान पर प्रीति रहीं। आश्रम के अध्यक्ष सुनील भगत ने कहा कि वस्त्र एवं परिधान हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। केंद्र के पर्यवेक्षक आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल ने कहा कि आश्रम की ओर से सिलाई एवं रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का संचालन पांच वर्ष से किया जा रहा है। इस अवसर पर अंकिता बहुगुणा, बबीता पयाल, दीपा भट्ट, अर्चना, मीना सिंह, सौरभ रणाकोटी, यतन शर्मा, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें