फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उत्तराखंड कराटे अकादमी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sun, 11 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में उत्तराखंड कराटे अकादमी की ओर से रविवार को खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 80 से अधिक कराटे खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रविवार को अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने किया। इस दौरान मेयर पासवान ने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कराटे जैसे मार्शल आर्ट न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस भी प्रदान करते हैं। आकदमी के निदेशक व कोच राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत लगन और समर्पण का परिणाम है। अकादमी का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में ब्राउन, पर्पल, ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू और येलो बेल्ट के बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक धमीजा, डीबीएस रावत,राजे नेगी ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें