फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी और जर्जर बिजली की लाइनों में करें सुधार : विधायक

Sat, 05 Sep 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी और जर्जर बिजली की लाइनों में करें सुधार : विधायक
विज्ञापन

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधायक ने क्षेत्र की बिजली की लाइनों भूमिगत किए जाने और बिजली के लाइनों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने क्षेत्र में भूमिगत होने वाली बिजली की लाइनों के काम को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने निर्देश दिए। विधायक ने गढ़ी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन से संबंधित आ रही परेशानियों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बिजली लाइनों का ऑडिट कराने, पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों की स्थिति का परीक्षण कर सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गुरदीप सिंह, एसडीओ शैल विहार रूपेश चंद, सहायक अभियंता अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें