एसडीआरएफ की टीम को बैराज जलाशय से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सौंप दिया है।
एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि मंगलवार सुबह लक्ष्मणझूला थाने से एक शव बैराज जलाशय में दिखने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम के निरीक्षक अनुराग कुमार और उनकी टीम ने जलाशय के चैनल गेट से एक शव को बाहर निकाला। कविंद्र सजवाण ने बताया कि मृतक की उम्र 35 के आसपास प्रतीत हो रही है। शव 10 से 15 दिन पुराना है और काफी गल सड़ चुका है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का शिनाख्त के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा है। संवाद