फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने अंडरपास बनाने को लेकर डीआरएम को दिए निर्देश

विज्ञापन
हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर आयोजित बैठक में हरिपुरकलां की समस्या को सांसद और केंद्रीय मंत्री ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। ग्रामीणों की रेलवे अंडर पास निर्माण की मांग पर दो साल पहले दिए आश्वासन के पूरा नहीं होने की जानकारी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रेलवे के डीएआरएम को फोन पर एक सप्ताह के भीतर अंडरपास कार्य प्रगति की जानकारी देने के निर्देश दिए। शनिवार को हरिद्वार में कुंभ मेला मीडिया सेंटर पहुंचे हरिद्वार सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर हरिपुरकलां गांव की रेलवे अंडरपास और नेशनल हाईवे फ्लाईओवर की समस्या से अवगत कराया गया। स्थानीय निवासी मनोज जखमोला ने सांसद को बताया कि गांव में बीते दो साल पूर्व मोतीचूर में रेलवे अंडरपास बनाए जाने का आपकी ओर से रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया गया था, दो साल बाद भी अंडरपास का काम शुरु नहीं हुआ। सांसद निशंक ने रेलवे के डीआरएम को फोन कर अंडरपास को लेकर जल्द निर्माण कार्य शुरु करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें