हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर जंगल के पास हरिद्वार से रायवाला की ओर आ रही एक कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। टक्कर लगने के बाद कार हाईवे किनारे लगी रेलिंग को तोड़ती हुई करीब सौ मीटर तक रगड़ती चली गई, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ। कार सवार बिजनौर के रहने वाले थे और ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक मनभर सिंह नेगी ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा करवा दिया गया है।