एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में टाइफाइड और डेंगू के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। इनमें सबसे अधिक मरीज टाइफाइड के हैं। तीन अगस्त से अब तक अस्पताल की लैब में 2500 मरीजों की टाइफाइड जांच हो चुकी है। जिसमें 400 मरीजों की रिपोर्ट टाइफाइड संक्रमित मिली है।
11 अगस्त से अब तक लैब में 530 मरीजों की एलाइजा जांच हो चुकी हैं। जिसमें 130 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू संक्रमित मिली है। सरकारी अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर इन दिनों रोजाना 450 से 500 ओपीडी की पर्ची कट रही है। इनमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक पहले जांच की सलाह दे रहे हैं। जांच के लिए सरकारी अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में सुबह आठ से 11 बजे तक जांच के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई है।
400 मरीजों की रिपोर्ट टाइफाइड संक्रमित
इसके अलाव अस्पताल की ओर से नियुक्त प्राइवेट चंदन लैब में भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ है। पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट में सबसे अधिक मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं। पैथोलॉजी लैब में अब तक 400 मरीजों की रिपोर्ट टाइफाइड संक्रमित आई है। जबकि अब तक 130 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अब कर्मचारियों को जहरीली गैस से नहीं गंवानी पड़ेगी जान, रोबोट करेगा देहरादून के मेनहोल की सफाई
इन दिनों डेंगू और टाइफाइड का ही प्रकोप अधिक रहता है। इसके उपचार से पहले मरीजों का जांच की सलाह दी जाती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों को उस हिसाब से दवाईयां उपलब्ध कराई जाती है। -डॉ. पीके चंदोला, सीएमएस