फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी व दुकान से चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से स्कूटी व चोरी का अन्य सामान बरामद किए हैं। घमंडपुर निवासी अनिल ने थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि बीते 19 व 20 अक्तूबर की रात को अज्ञात चोरों ने उनके खोखे का ताला तोड़ कर वहां से कुछ सामान, नकद राशि व स्कूटी पर हाथ साफ कर लिया। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पता चला कि दो युवक चोरी की स्कूटी और अन्य सामान लेकर घमंडपुर से रानीपोखरी की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को घमंडपुर जंगल रोड पर पकड़ लिया। युवकों से स्कूटी व अन्य सामान भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की स्कूटी को उन्होंने जंगल में छुपाया था। दोनों आरोपियों की पहचान सुलेमान अंसारी उर्फ मनीष और साहिल निवासी ग्राम घमंडपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें