फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रायवाला पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि बीते 1 फरवरी को खड़खड़ी नई बस्ती हरिद्वार निवासी राहुल गिरी ने लिखित तहरीर दर्ज कराई। बताया कि 21 जनवरी को उसका अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपनी बाइक लेकर रायवाला पहुंचा। जहां उसने मोतीचूर फ्लाईओवर के पास अपनी बाइक को छोड़ दिया और वहां से चला गया। लेकिन अगली सुबह जब वह अपनी बाइक लेने पहुंचा तो वहां उसकी बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसपर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हरिपुरकलां निवासी निशांत चौहान और अंकुर कुमार को हरिपुरकला स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें