ढालवाला। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तपोवन सेक्टर में दो निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डीपी सिंह के निर्देश पर संयुक्त सचिव आशीष घिल्डियाल, सहायक अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी, अवर अभियंता और पीआरडी स्टाफ की टीम ने कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार अनधिकृत निर्माण के सत्यापन के बाद संबंधित भवन स्वामियों को निर्माण रोकने के नोटिस जारी किए गए थे। निर्देशों का पालन नहीं होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने अधिकारियों को अनधिकृत निर्माण पर तत्काल कार्रवाई करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद