ऋषिकेश। सुमित्रा भाटिया की आंखों से दो लोग दुनिया देख सकेंगे। शुक्रवार को देहरादून प्रेमनगर स्पेशल विंग निवासी सुमित्रा देवी भाटिया (85)का निधन हो गया जिसके बाद नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया कि प्रेमनगर निवासी उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अमित भाटिया के सहयोग से पूर्व में भी कई नेत्रदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। शुक्रवार रात को आशीष भाटिया, जयकिशन भाटिया ने अपनी दादी की नेत्रदान की इच्छा के बारे में अवगत कराया। गोपाल नारंग ने हिमालयन हॉस्पिटल के सुरेंद्र भंडारी से रेस्क्यू टीम को भेजने की मांग की। रेस्क्यू टीम में डॉ. पूर्वी कौशिक और डॉ. रोहन मेहंदीरत्ता शामिल ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर दोनों कॉर्निया सुरक्षित रूप से प्राप्त किए। संवाद