कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध शराब बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि केशवपुरी बस्ती में आकस्मिक चेकिंग के दौरान अंकित निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला से 54 और हर्रावाला पुलिस ने नकरौंदा में सोनू कुमार निवासी चित्रा विहार नकरोंदा डोईवाला से 52 देसी शराब के पव्वे बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।