फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मगन कोहली की आंखों से दो जिंदगी होंगी रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। तिलक रोड निवासी महिला मगन कोहली (73) का निधन हो गया। उनकी बेटी श्वेता साहनी ने अपनी माता की आंखें दान करने की इच्छा जाहिर की। डॉ. राजीव ने निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के आत्म प्रकाश को सूचित किया। संस्थान की टीम ने दिवंगत महिला के निवास पर जाकर कॉर्निया प्राप्त की। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस नेत्रदान के जरिये दो लोग संसार को देख पाएंगे। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें