डोईवाला। मियांवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। घायल के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बाला सिंह परिहार निवासी ऋषिनगर, सहस्रधारा रोड नालापानी देहरादून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्तूबर रात करीब दस बजे उनका बेटा राहुल परिहार अपने दोस्त आदित्य के साथ मियांवाला से सहस्रधारा रोड पर जा रहा था। इसी बीच कार चालक ने लापरवाही और और तेजी से कार चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। दुघर्टना होने पर स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश गुसाईं ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।