फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। गश्त के दौरान रायवाला पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल लेकर विपरीत दिशा में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। उनकी पहचान गांव बिछुआ थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर निवासी मलकीत सिंह और पाला सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें