फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चरस तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चरस तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ऋषिकेश। चरस तस्करी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 559 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को सीज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप नियमित चैकिंग के दौरान धनवीर चंद रमोला निवासी प्रतापनगर, टिहरी के पास से 308 ग्राम और विकास भट्ट निवासी लक्कड़घाट विस्थापित क्षेत्र के पास से 251 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने चरस काली की ढाल निवासी टोनी से खरीदकर ऋषिकेश में बेचने की बात बताई है। मामले में अन्य लोग भी रडार पर हैं। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें