II
I
I
I
I
नारसन बॉर्डर के पास शुक्रवार तड़के हुआ हादसा, परिजनों को दी सूचना
I
I एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
I
Iशुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मुजफ्फरनगर की ओर से एक ट्रक रुड़की की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रक नारसन बॉर्डर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक ट्रक में जा घुसा जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गनीमत रही कि खड़े ट्रक के चालक और परिचालक ढाबे पर चाय पी रहे थे वरना वह भी हादसे का शिकार हो जाते।
I
I
I
Iउधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल चालक को अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जुबैर (30) निवासी गांव सांझक जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।I