नगर निगम में भी तिरंगा झंडा बेचने के लिए लगाया काउंटर
25 रुपये में बिक रहा एक झंडा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्य डाकघर में तिरंगा झंडा बिक रहा है। झंडा लेने के लिए डाक विभाग की ओर से काउंटर लगाया है। वहीं, नगर निगम में झंडा वितरित करने के लिए काउंटर लगाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर इस साल भी हर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें डाक विभाग और नगर निगम तिरंगा झंडा वितरित कर रहा है। डाकघर के पोस्टमास्टर रमेश दत्त रतूड़ी ने बताया कि करीब तीन दिन से डाकघर से लोगों को झंडा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करीब 1100 झंडे बेचे जा चुके हैं। शनिवार को 121 झंडे बेचे गए। बताया कि एक झंडा 25 रुपये में दिया जा रहा है। इसके लिए अलग से काउंटर बनाया है। वहीं, नगर निगम में तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। यहां पर भी एक झंडा 25 रुपये में दिया जा रहा है। यह तिरंगा झंडा 14 अगस्त तक उपलब्ध होंगे।