ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच की ओर से कैलास गेट स्थित क्रांति चौक पर राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। मंच के अध्यक्ष शैलेश सेमवाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट क्रांतिकारी थे। उन्हें अपने पहाड़ के जल जंगल जमीन सहित मानवीय मूल्यों के विकास को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। मंच के महासचिव नरेंद्र मैठाणी ने कहा कि दिवाकर भट्ट के निधन से संगठन को हानि हुई है। राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका सदैव याद रहेगी। मंच के सरंक्षक महंत मनोज द्विवेदी ने भट्ट के वीरतापूर्ण कार्य के यादगार पल बताए। इस अवसर पर जीपी रणावत, भारत भूषण कुकरेती, जगदीश उनियाल, राजेश डोभाल, योगेश बहुगुणा, उपेंद्र उनियाल, दिलावर बिष्ट, राजीव पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद