महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में श्रद्धांजलि दी गई। कमांडेंट ने रघुपति राघव राजा राम के भजन के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।
कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधी व शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले शास्त्री जी दोनों ने देश को नई दिशा दी है। कमांडेंट ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उपनलकर्मी चंद्रेश्वर कुमार, नन्हे कुमार, बॉबी कुमार, करन कुमार, मोहित कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप सेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, ललिता नेगी, जगदम्बा प्रसाद, अनिरुद्ध भंडारी, कर्ण सिंह, उप निरीक्षक जयपाल राणा, विजय प्रसाद, एडिशनल उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
Iपाववाला सौडा में श्रमदान कर अस्सी किलो कूड़ा एकत्र कियाI
जौलीग्रांट। स्वच्छता ही सेवा के तहत एक दिन एक घंटा श्रमदान के अन्तर्गत परियोजना प्रबंधक इकाई और जिला प्रबंधक इकाई स्वजल देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर विकासखंड की राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायत पाववाला सौडा में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक स्वजल कमेन्द्र सिंह और ग्राम प्रधान राखी पंवार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग के किनारों आदि पर श्रमदान कर 10 बैग कूडा (80 किलो) को एकत्र कर उसके सुरक्षित निस्तारण के लिए विकासखंड स्तरीय प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई रायपुर को भेजा गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को पर्यावरण बचाने और स्वच्छता रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। पूर्व प्रधान विजय पंवार, हिमाली पेटवाल, सुनील तिवारी, ललित जोशी, मनीष बिष्ट, विरेंद्र भट्ट, डा. रमेश बडोला, मंजू जोशी, डा. हर्षमण पंत, डा. नीलम पंत, रघुवीर सिंह, राम सिंह ,देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह,पूनम रावत, सीता रावत, आरती बहुगुणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती निर्मला नेगी, मधु रावत, यलमा देवी, विनोद कुमार, करन रावत, अजय रावत, सुनील सिंह,पंकज कुमार,आशुतोष रावत, सुरेन्द्र सिंह, आदेश रावत आदि उपस्थित रहे।
खबर विद फोटो
प्रताप ब्लैक पैंथर ने प्रताप रॉयल टाइगर्स को 11 रनों से हराया
रोमांचक लीग मैचों के नाम रहा क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। प्रताप टीएनआइ इंस्टीट्यूट भानियावाला और प्रताप टीएनआइ स्पोर्टस स्कूल के द्वारा आयोजित की गई पांचवीं कुशुम देवी मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी का पहला दिन लीग मैचों के नाम रहा।
संस्थान के निदेशक नितिन सिंह चौहान ने चैंपियनशिप का शुभारंभ करते कि खेल मोबाइल पर नही खेल मैदान में खेले जाने चाहिए। युवाओं को खेल मैदान में पसीना बहाना चाहिए। चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में पूर्व चैंपियन प्रताप ब्लैक पैंथर का सामना प्रताप रॉयल टाइगर से हुआ। जिसमें प्रताप ब्लैक पैंथर ने प्रताप रॉयल टाइगर्स को 11 रनों से हराया। पिछले साल की उपविजेता कुसुम राइडर्स ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रताप एवेंजर्स को तीन रन से रोमांचक तरीके से हराया। प्रताप अवेंजर्स ने प्रताप रॉयल टाइगर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही बालिका वर्ग की टीम प्रताप वंडर्स ने पूर्व चैंपियन प्रताप ब्लैक पैंथर को रोमांचक मैच में चार विकेट हराया। इस अवसर पर जतिन चौहान, दिलीप सिंह, सभासद ईश्वर सिंह रौथाण, शिक्षक दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।