फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा आरती में दी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में महान स्वतंत्रता सेनानी, काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर नायक राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की जयंती मनाई गई। गंगा आरती उन्हें समर्पित की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्र में राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जैसे सपूत जन्म लेते हैं, वह राष्ट्र न कभी गुलाम रह सकता है और न ही आत्मबल खो सकता है। आज जब भारत अमृत काल में प्रवेश कर रहा है, तब हमें यह विचार करना होगा कि क्या हम लाहिड़ी के सपनों का भारत बना पाए हैं? आज का युवा यदि डिजिटल सशक्तिकरण के साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्र भक्ति और सेवा भावना से जुड़ जाए, तो भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें