ऋषिकेश। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों के चयन के लिए 17 अगस्त से 20 अगस्त तक पूर्णानंद मैदान में ट्रायल किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी, टिहरी दीपक रावत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 14 से 23 आयु वर्ग के बालक व बालिका का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए 10,000 तक की सहायता प्रदान की जाएगी। डीएसओ रावत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कुल 200 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक और 25 बालिकाओं को चयनित किया जाएगा। रावत ने बताया कि 14 से 17 आयु वर्ग के लिए 17 अगस्त, 17 से अधिक और 19 वर्ष तक के लिए 18 अगस्त, 19 से ऊपर और 23 वर्ष तक के लिए 19 अगस्त व 20 अगस्त को आरक्षित वर्ग के लिए तिथि निर्धारित की गई है। डीएसओ रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। संवाद