फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आस्था पथ पर गिरा पेड़, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Sat, 22 Aug 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट आस्था पथ पर बीते कई दिनों से एक विशाल पेड़ टूटकर गिरा हुआ है। मुख्य पैदल मार्ग बाधित होने के कारण यहां से गुजरने वाले स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा तट के किनारे बने इस प्रमुख पैदल मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता काफी हद तक बंद हो गया है। इसके बावजूद लंबे समय से निगम प्रशासन और वन विभाग ने इसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। मार्ग बाधित होने की वजह से लोगों को पेड़ के किनारे से जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों ने प्रशासन की इस अनदेखी पर भारी नाराजगी जताई है। स्थानीय निवासी मदन शर्मा,गीता ने बताया कि आस्था पथ पर रोजाना सैकड़ों लोग टहलने और दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से इस मार्ग को तत्काल साफ किया जाना चाहिए। नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आस्था पथ से इस गिरे हुए पेड़ को तुरंत हटाकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए। वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जल्द पेड़ को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें