फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ओआईएमटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ओंकारानंद इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आईसीटी एकेडमी के सहयोग से छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास गैरोला ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन्फोसिस की पहल पर आधारित यह 100 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमिक अध्ययन और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को कम करने का उद्देश्य रखता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को कॉर्पोरेट-रेडी कौशलों से सुसज्जित करना और भविष्य के कॅरिअर अवसरों के लिए उनकी तैयारी को सुदृढ़ बनाना है। मास्टर ट्रेनर अंकित पांडे, आईसीटी एकेडमी के वरिष्ठ संबंध प्रबंधक आदित्य आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश राणाकोटी, प्राची डोभाल और इति गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें