ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। लक्ष्मणझूला स्थित नवनिर्मित बजरंग सेतु पर 24 और 25 मार्च को लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि बजरंग सेतु को जनता के लिए खोलने से पहले इसकी भार क्षमता की जांच होनी है। इसके लिए विभाग की ओर से 24 और 25 मार्च की तिथि तय की जा चुकी है। यह जानकारी लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने दी।