फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 68 स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैक सूट

Tue, 11 Nov 2025 01:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. वीरा देवी की जयंती पर उनके पुत्र राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और संजय प्रेम बिष्ट की ओर से वार्ड नंबर 39 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरानगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 68 स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि सूर्य किरण वेल्फेयर सोसाइटी और राष्ट्रीय हिंदू संगठन के सहयोग से यह कार्य पूरा हुआ है। ज्योति सजवाण ने कहा कि स्व. वीरा देवी का व्यवहार बच्चों के प्रति बहुत ही ममता भरा था। वह सदैव समाज के हर तबके की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। इस मौके पर डीबीपीएस रावत, राघवेंद्र भटनागर, शिव पूजन गुप्ता, राजीव राणा, मंजू, ललिता पंवार, रीता थापा, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें